तुपकाडीह | पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत तेनु बोकारो नहर किनारे स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय के छात्राओं द्वारा सहायक अध्यापक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया। वहीं अंगवाली पंचायत के महिलाएं शिक्षक पर आक्रोशित दिखी। जिसे लेकर शनिवार को उत्तरी पंचायत मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति व पंचायत प्रतिनिधि की बैठक हुई। यहां उपस्थित समिति सदस्यों ने छात्रा से पूछताछ की। जिसमें आरोप सही मिला।


