12वीं के छात्रों के विदाई समारोह में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो एआरएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के माध्यम से कक्षा 11 के विद्यार्थियों की ओर से सम्मान दिया गया। शुभारंभ निदेशक रामलखन यादव, प्रधानाचार्य विश्वजीत पात्रा, प्रबंधक सत्यम, उपप्राचार्य सुमनकांत ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। वहीं विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का भरपूर मनोरंजन किया। निदेशक व प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और बोर्ड परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान एआरएस मनीषा सिंह, एआरएस सुशांत प्रभाकर जैसे खिताब भी प्रदान किए गए। 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *