शिक्षकों ने जाना जीवन मूल्य का महत्व

बोकारो | चिन्मय विद्यालय में शिक्षकों के लिए जीवन मूल्य पर आधारित सीबीपी ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। रिसोर्स पर्सन के रूप में राखी बनर्जी और ग्लोरिया एलपोंज शामिल हुई। विद्यालय के सचिव के महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा और उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार उपस्थित थे। संचालन सुप्रिया चौधरी ने की। शिक्षकों को मूलभूत जीवन मूल्यों के बारे में बताया गया, जिससे विद्यार्थियों का समावेशी विस्तार हो सके। राखी बनर्जी ने आधुनिक दौर में जीवन मूल्यों के विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने 21वीं सदी के जीवन मूल्यों के बारे में चर्चा की। कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों के बारे में बताना बहुत जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *