भास्कर न्यूज| लुधियाना। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 जनवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट mashrak.kvs.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए मास्टर डिग्री, बीएड, बीपीएड या एमपीएड की योग्यता आवश्यक है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पढ़ाने की क्षमता होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 1000 से 1500 रुपये के बीच निर्धारित है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से पूरी होगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन की मार्कशीट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवार को वेबसाइट पर जाकर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा, जहां से वह अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।


