केवी नं-1 स्कूल की हुई एलुमिनाई मीट:तीन सौ छात्रों ने ताजा की स्कूल की स्मृतियां

बजाज नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 की स्थापना से लेकर इस वर्ष तक उत्तीर्ण छात्रों की एलुमिनाई मीट स्कूल प्रांगण में आयोजित की गई। इसमें देश और विदेश में रह रहे विद्यालय के करीब 300 छात्रों ने ​​शिरकत की और स्कूल की स्मृतियों को ताजा किया। विद्यालय की एलुमिनाई संस्थान के मेंटर डॉ. हेमंत भारतीय ने दीप प्रज्वलित कर रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की। एलुमिनाई सदस्यों ने एक बार फिर छात्र बन स्कूल की प्रार्थना की और शपथ ली। कार्यक्रम में विद्यालय से ​शिक्षा के गोल्डन और सिल्वर जुबली पूरी करने वाले एलुमिनाई सदस्यों को मेडल और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फुटबॉल का मैच हुआ और विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। आरंभ में संस्थान की अध्यक्ष पूनम खंगारोत ने एलुमिनाई सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है जब विद्यालय से उत्तीर्ण सभी बैच के छात्र एलुमिनाई मीट में एकत्र हुए हैं। कार्यक्रम में शामिल न हो पाने वाले सदस्यों ने यूट्यूब के जरिए कार्यक्रम का आनंद लिया। संस्था के कोषाध्यक्ष उमेश जेठानी ने बताया कि सदस्यों के लिए लकी ड्रॉ भी निकाले गए। कार्यक्रम का संचालन शेफाली मेहंदीरत्ता और ममता सुराणा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *