शहर के उम्मेदगंज इलाके में एक भारी भरकम मगरमच्छ बस्ती में गया। आबादी इलाके में मगरमच्छ को देख लोग दहशत में आ गए। लोगों में इसकी सूचना फॉरेस्ट विभाग को दी। फॉरेस्ट की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत में करीब 100 किलो वजनी मगरमच्छ को पकड़ा। जिसे देवली अरब में जाकर छोड़ा। मगरमच्छ को उठाने में की मशक्कत फॉरेस्ट कर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना सुबह 10 बजे के आसपास की है। उम्मेदगंज इलाके के स्थित कहारों की बस्ती में 8 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ को देख लोग सतर्क हो गए। वनकर्मी रमेश मीणा के साथ मौके पर जाकर फंदा लगाकर मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। फिर स्थानीय लोगों की मदद से उसे उठाकर गाड़ी में डाला। भारी भरकम मगरमच्छ को उठाने में 8 से 10 लोगों ने मदद की। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ये मगरमच्छ काफी दिनों से इसी एरिया में था। कुछ दिन पहले लोगों ने इसे तलाब में देखा था। संभवतया धूप सेंकने के लिए मगरमच्छ सुबह 6-7 बजे तालाब से बाहर निकल गया और बस्ती की तरफ आ गया। सर्दी के दिनों में शरीर का टेम्प्रेचर मेंटेन रखने के लिए मगरमच्छ पानी से निकलकर बाहर आ जाते है।


