केवी में पौधरोपण अभियान के साथ वन महोत्सव मनाकर जागरूक किया गया

भास्कर न्यूज | बंडामुंडा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना था। बंडामुंडा वन विभाग के वनपाल जादूनाथ सेठी और विद्यालय की प्राचार्य हेमलता नायक के प्रयास से शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर नीम, आम, अमरूद, गुलमोहर, कचनार आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य द्वारा पौधारोपण से हुई। उन्होंने इसे प्रकृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को हरित भविष्य में योगदान देने का आग्रह किया। विद्यालय की मानविकी स्ट्रीम की दिव्यांका शो ने “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ” का संदेश देते हुए प्रकृति और मानव जाति के बीच सद्भाव को मजबूत करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *