केशकाल NH-30 पर मरम्मत कार्य जारी:ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वाहनों के लिए नया रास्ता तय किया गया

नगर पंचायत केशकाल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर मरम्मत कार्य जारी है। इस निर्माण कार्य के चलते नगर में लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। नागरिकों की सुविधा और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने वाहनों के लिए ऑप्शनल रास्ते निर्धारित किए हैं। जगदलपुर से रायपुर की ओर कार और बाइक से यात्रा करने वाले यात्री NH-30 का कार्य पूरा होने तक बटराली-रांधा-उपरमुरवेड-मुरनार रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लगभग 30 किलोमीटर लंबा रोड है, जो मुख्य सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचने का प्रभावी विकल्प है। रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए फरसगांव, राधना, गम्हरी, बांसकोट, बोरई,घटुला, सिहावा, नगरी, कुरूद मार्ग सुझाया गया है। इस मार्ग के उपयोग से केशकाल नगर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा। भारी वाहन चालक नारायणपुर मार्ग का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसी प्रकार रायपुर से जगदलपुर की ओर जाने वाले वाहन रायपुर, कांकेर, केशकाल मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *