चलती कार में लगी आग, 3 लोग बाल-बाल बचे:बोनट से अचानक धुआं निकलता देख बाहर कूदकर बचाई जान

डीडवाना-सीकर मार्ग पर सूपका गांव के पास देर रात एक चलती कार में आग लग गई। इस हादसे में कार सवार 3 लोग बाल-बाल बच गए। घटना गुरूवार देर रात करीब 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच हुई, जब कार डीडवाना से सीकर की ओर जा रही थी। आग लगने के कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे के वक्त कार में 3 लोग सवार थे। कार के बोनट से अचानक धुआं निकलते ही आग तेजी से फैल गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तीनों सवार तुरंत कार से बाहर कूद गए और अपनी जान बचाई। वे सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट माना जा रहा कारण
आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी को आग का संभावित कारण माना जा रहा है।
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जली हुई कार को सड़क से हटाने की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *