केशवपुरा राम जानकी मंदिर में हंगामा:पुजारी हटाने के विरोध में क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन,समिति भंग कर दोबारा चुनाव की मांग

कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के केशवपुरा इलाके में स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में इलाके के रहने वाले लोगों ने मंदिर समिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला उस वक्त बढ़ा जब मंदिर समिति द्वारा वहां वर्षों से सेवा दे रहे पुजारी को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस फैसले से नाराज स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और समिति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि मंदिर समिति लंबे समय से मनमाने तरीके से फैसले ले रही है और बिना आम सहमति के पुजारी को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि समिति मंदिर के कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरत रही और श्रद्धालुओं की भावनाओं की अनदेखी कर रही है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने भी खुलकर अपनी बात रखी। एक महिला निवासी ने बताया कि मंदिर समिति को भंग कर दोबारा से चुनाव कराए जाने चाहिए, जिसमें महिला मंडल को भी प्रतिनिधित्व मिले। उनका कहना है कि नई समिति के गठन के बाद ही पुजारी को हटाने या रखने पर निर्णय लिया जाना चाहिए। मौके पर भारी भीड़ जमा होने की सूचना पर महावीर नगर थाना पुलिस भी पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में हालात नियंत्रण में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *