जालोर में किसान बोले- विधायक हमारा फोन नहीं उठाते:2 साल से नहीं मिला खराब फसलों का मुआवजा; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

आहोर क्षेत्र के रायथल गांव सहित विभिन्न गांवों के किसानों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को जालोर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2023 से 2025 तक का लंबित फसल बीमा क्लेम और वर्ष 2023 का अनुदान शीघ्र दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2023 में आए बिपरजॉय तूफान के कारण क्षेत्र में किसानों की फसलें पूरी तरह खराब हो गई थीं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसके बावजूद अब तक न तो वर्ष 2023 से 2025 तक का बीमा क्लेम मिला है और न ही 2023 का घोषित अनुदान किसानों को प्रदान किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जन प्रतिनिधियों द्वारा यह कहा जा रहा है कि सभी को अनुदान मिल चुका है, जबकि वास्तविकता यह है कि क्षेत्र के किसी भी किसान को अभी तक अनुदान नहीं दिया गया है। किसानों ने बताया कि आहोर विधायक छगन सिंह राज पुरोहित पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे ग्रामीणों के फोन कॉल तक नहीं उठा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई कर लंबित बीमा क्लेम राशि व अनुदान दिलाया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। इस अवसर पर रणजीत सिंह, जसराज, खंगारसिंह, मोहनलाल, विजेयराज, नारायण, जबरसिंह, मांगीलाल, गेनाराम, बलवीर सिंह, माघोलिट, नवाराम व पोलाराम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *