केशव नगर में हिंदू सम्मेलन 1 को

पाली | शहर की केशव नगर बस्ती में विशाल हिंदू सम्मेलन का 1 फरवरी रविवार को होगा। आयोजन को लेकर बस्ती क्षेत्र महालक्ष्मी नगर, केशव नगर, गणेश नगर, भैंसागर मंदिर क्षेत्र, कृष्णा नगर, पवन रेजिडेंसी और सिटी होम में तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं। आयोजन समिति का गठन करने के लिए केशव नगर बस्ती में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इसमें सर्वसम्मति से आयोजन समिति पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें बद्रीप्रसाद मेवाड़ा, बाबूलाल कुमावत, पुखराज बंजारा और किशन संरक्षक बनाया । कैलाश जाट को अध्यक्ष, ललित कुमावत को सचिव, भैराराम बंजारा को कोषाध्यक्ष, दीपक वैष्णव, ओमप्रकाश वैष्णव, नवीन वागोरिया, एडवोकेट गजेंद्र सिंह मेड़तिया, राजू देवासी और नन्दकिशोर जांगिड़ को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया। समिति में तरुण कुमावत, नीतेश तोषावरा, खेताराम माली, गुलाब जांगिड़, अशोक मीणा, प्रमोद मेवाड़ा, भाकर देवासी, जेठाराम सुधार, मनीष सेन और महेंद्र मेवाड़ा को सदस्य के रूप में शामिल किया। बैठक के मुख्य वक्ता अनिल भंडारी ने कहा कि यह हिंदू सम्मेलन समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के पुनर्जागरण का संदेश देगा। चंदन सिंह राजपुरोहित, हीरालाल कुमावत, ऋषभ पांडे, नरेश सेन सहित कई गणमान्य नागरिक एवं महिला शक्ति के रूप में महिमा मंडल से सुमिता देवी, प्रीति जांगिड़ और लीला देवी भी बैठक में उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *