पलटे टैंकर से बहा रिफाइंड ऑयल बोतलों में भर ले गए

पाली| सदर थाने के पास बुधवार देर रात हाईवे पर रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर पलट गया। हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ। घायल होने के बावजूद ड्राइवर वहां से फरार हो गया। रोड पर बहते तेल को बच्चे बोतलों में भरकर ले गए। कोतवाली थाने के एएसआई जगदीश कुमार ने बताया कि टैंकर बड़ोदरा से रिफाइंड ऑयल भरकर (गया) बिहार जा रहा था। देर रात वाहन चलाते समय ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। रात में क्रेन की सहायता से टैंकर को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू किया गया। गुरुवार सुबह बड़ी क्रेन मंगवाकर टैंकर को सीधा खड़ा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *