राज्य स्तरीय खटीक समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 24 से

पाली | राज्य सरकार ने सभी 41 जिलों के प्रभारी सचिव बदल दिए हैं। प्रशासनिक सुधार विभाग ने गुरुवार को नए सिरे से प्रभारी सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। पाली में श्रम विभाग के सचिव पी. रमेश को प्रभारी सचिव लगाया है। बूसी | जैन धर्मशाला भवन परिसर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 24 जनवरी को होगा। समाजसेवी शांतिलाल मेहता ने बताया कि शिविर सुबह 9 से 1 बजे तक होगा। जिसमें आंखों का इलाज, ऑपरेशन पाली सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। सोजत | बिलाडिया गेट के बाहर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में खटीक समाज नवयुवक मंडल के तत्वावधान में 24 से 27 जनवरी तक चतुर्थ राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। समाज की 16 टीमें भाग लेंगी। यह जानकारी रमेश चावला ने दी। सुमेरपुर| पुराना पाली बस स्टैंड स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में बाबा श्री खाटू श्यामजी के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ । इस मौके पर फूलों से बाबा का आकर्षक शृंगार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *