पाली/जाडन | ग्राम उत्थान शिविरों के संचालन को लेकर पशुपालन, गोपालन व मत्स्य विभाग की भागीदारी रहेगी। शिविर 2 चरणों में होंगे। इनकी शुरुआत 23 जनवरी शुक्रवार से होगी। पहले चरण में बसंत पंचमी पर 23 जनवरी को िशविर लगेंगे। इसमें 24, 25 और 31 जनवरी को शिविर आयोजित किए जाएंगे। दूसरे चरण में 1 फरवरी, 5 से 9 फरवरी तक इनका आयोजन होगा। 10 दिनों के लिए प्रदेशभर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 2 हजार 839 शिविर लगाए जाएंगे। पशुपालन, गोपालन एवं मत्स्य विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि 10 दिनों के इन ग्राम उत्थान शिविरों का मुख्य उद्देश्य गामीण परिवारों और पशुपालकों को पशुपालन से जुड़ी सरकार की योजनाओं और सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ देना है। शिविरों के दौरान मुुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा के अंतर्गत पशुपालकों के पशुओं का पंजीकरण करेंगे।


