अमृतसर | डीएवी कॉलेज अमृतसर के केमिस्ट्री विभाग और बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा गुरदासपुर जिले के केशोपुर मायानी में तीन दिवसीय नेचर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज भारत सरकार तथा पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति के सानिध्य में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और सतत जीवनशैली के महत्व से अवगत कराना है। यह कैंप युवाओं को स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और प्रकृति संरक्षण की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि शिविर के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रकृति भ्रमण, फील्ड स्टडी और पर्यावरणीय अध्ययन का अवसर मिलेगा।


