श्री श्याम मित्र मंडल की कार्यकारिणी बैठक

अमृतसर | श्री श्याम मित्र मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक वृंदावन गार्डन फतेहगढ़ रोड में हुई। जिसमें फाल्गुन मेले के उपलक्ष्य में होने वाली पैदल निशान यात्रा के बारे सभी सदस्यों ने विचार किया। मंडल के पदाधिकारी ने कहा कि यह पैदल निशानी यात्रा 22 फरवरी को दोपहर 3 बजे श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर श्री रघुनाथ जी चौक फव्वारा से निकाली जाएगी। जिसमें फूलों से सजी गाड़ी पर प्रभु श्री श्याम खाटू वालों को विराजमान होंगे। श्री श्याम प्रभु खाटू वालों के जैकारों के साथ सभी भक्तजन हाथों में पीले रंग के निशान ध्वज लेकर यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा चौक फव्वारा से शुरू होकर टाउन हॉल, पिंक प्लाजा, भंडारी पुल, रेलवे स्टेशन, इनकम टैक्स चौक, रतन सिंह चौक, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, बाईपास से होते श्री श्याम धाम मंदिर वृंदावन गार्डन में पहुंचेगी। इस पैदल निशान यात्रा में करीब 300 से ज्यादा पुरुष, महिलाएं हाथों में श्याम बाबा का निशान झंडा उठाकर अपने पारंपरिक परिधान में सज धज कर 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *