भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौता ऐतिहासिक: सेठ

अमृतसर| जाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल सेठ एवं प्रदेश महामंत्री समीर जैन ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का स्वागत करते हुए इसे भारतीय व्यापार, उद्योग, निर्यातकों और निवेशकों के लिए दूरगामी लाभ देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता आने वाले वर्षों में व्यापार प्रवाह, सेक्टोरल डायनेमिक्स और कंपनियों के अवसरों को नई दिशा देगा। उन्होंने खुलासा किया के समझौते का क्रियान्वयन वित्त वर्ष 2027 से प्रस्तावित है, इसके वित्तीय वर्ष 2027 से प्रारंभिक लाभ दिखाई देंगे। जबकि वित्तीय वर्ष 2028 से व्यापक और स्पष्ट प्रभाव अपेक्षित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *