भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन के बार्डर जोन चीफ इंजीनियर राजीव पराशर शुक्रवार को सेवामुक्त हो गए। सेवामुक्त होने पर जोन के सभी अधिकारियों और स्टाफ ने उन्हें विदायगी पार्टी दी। वहीं पावरकाम मैनेजमेंट ने लुधियाना स्टोर वर्कशॉप के चीफ इंजीनियर अरविंदरजीत सिंह बोपाराय को बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर नियुक्त कर दिया। चीफ इंजीनियर बोपाराय सोमवार के बाद अपना पदभार संभालेंगे। इससे पहले इंजी बोपाराय गुरदासपुर और अमृतसर में भी तैनात रह चुके है।


