केशोरायपाटन में सट्टा करोबार का भंडाफोड़:पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, 21 हजार रुपए जब्त

केशोरायपाटन पुलिस ने देलून्दा क्षेत्र में सट्टा लगाने के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 21 हजार 300 रुपए की सट्टा राशि जब्त की है। एसएचओ हंसराज मीणा के अनुसार एसपी राजेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि देलून्दा में सट्टा लगाया जा रहा है। टीम ने छापेमारी कर मोहम्मद रईस पुत्र छोटु खान को सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी देलून्दा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *