पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी:4 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित, 172 लोगों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

झालावाड़ के कृषि विज्ञान केंद्र पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 6 साल पूरे होने के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योजना की 19वीं किस्त के हस्तांतरण का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष डॉ. टीसी वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 18 अधिकारियों और कर्मचारियों सहित कुल 172 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर जिले के चार प्रगतिशील किसानों जयेंद्र सिंह, लखन लोधा, ओमप्रकाश लोधा और श्रीराम राज लोधा को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाशचंद मीणा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. टीए बंसोड़, सहकार भवन के प्रबंध निदेशक ओपी जैन और नाबार्ड के डीडीएम वासुदेव मीणा प्रमुख थे। आकाशवाणी झालावाड़ से विमल शास्त्री, कमल प्रसाद मीणा, बालमुकुंद सुमन और बीनू शर्मा भी मौजूद रहे। आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ. बाबूलाल मीणा और उपनिदेशक शालू कुमारी मीणा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के समापन पर गृह विज्ञान की विशेषज्ञ डॉ. तुलिका आचार्य ने धन्यवाद दिया। सुनीता कुमारी, दिनेश चौधरी, राहुल सांखला और बलराम पाटीदार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *