केहरपुर गांव के कुएं में मिला युवक का शव:4 दिन से लापता था, परिवार को आत्महत्या का शक

मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान केहरपुर निवासी सोहन भांवरें (32) के रूप में हुई है, जो पिछले 4 दिनों से लापता था। महाराजपुर थाना प्रभारी जय सिंह यादव ने बताया कि परिजनों ने 5 दिसंबर को सोहन लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, तभी सोमवार को केहरपुर गांव के एक कुएं में उसका शव मिला। परिजनों को आत्महत्या की आशंका परिजनों के अनुसार, सोहन अविवाहित था और शराब का आदी था। उन्हें आशंका है कि उसने नशे की हालत में आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *