जयपुर | सेल्यूट आर्मी ग्रुप की ओर से प्रताप नगर हल्दी घाटी मार्ग पर एकत्रित होकर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च निकाला। कार्यक्रम संयोजिका कोमल गौतम व समूह सदस्य हर्षवर्धन शर्मा, हेमंत शर्मा, घनश्याम गुर्जर, प्रभु मीणा, चंद्र प्रकाश शर्मा, विवेक वर्मा ने मिलकर यह आयोजन किया ।


