जयपुर | अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के निवास पर उपस्थित होकर उनके पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त किया एवं संवेदना प्रकट की। उम्मेद सिंह शेखावत राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी के साथ भवानी सिंह शेखावत प्रदेश अध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह तंवर राष्ट्रीय सचिव, डॉ. शक्तिसिंह राजावत निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष, शिवसिंह भुरटिया, मुकेश सिंह राजावत, आनन्द सिंह खेड़ी, महेंद्र सिंह तंवर, रघुवीर सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह मामडोदा आदि उपस्थित रहे।


