बिन्दायका; नौकरी लगाने का झांसा दे ठगी करने वाला गिरफ्तार

जयपुर | िबन्दायका इलाके में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी दिनेश कुमार हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है। थानाधिकारी विनोद वर्मा ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी सुरेश नेहरा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका। दिनेश लंबे समय से फरार चल रहा था। इस दौरान स्पेशल टीम के सदस्य महेन्द्र व जगल किशोर को मिले इनपुट के आधार पर गुरुराम में दबिश देकर पकड़ लिया। आरोपियों ने एक युवक को ग्राम सेवक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 3 लाख रुपए ठगे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *