जयपुर | सांगानेर सदर थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनसे 5 बाइक 1 स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि दोनों चोर रोहिताश और देवेंद्र सांगानेर सदर के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उन्होंने सांगानेर सदर, प्रतापनगर, झालाना क्षेत्र, सांगानेर से मोटरसाइकिल चोरी की है। चोरी की बाइकों को वह दूसरे शहर में जाकर बेचते थे। चोरी करने के बाद सभी वाहनों को सचिवालय नगर सीतापुरा के एक खाली प्लाट में छिपाकर रखते थे। आरोपी चोरी की बाइक बेचकर नशा करते थे। उल्लेखनीय है कि पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाकर बदमाशों को पकड़ा जा रहा है।


