जयपुर | एनएसयूआई की ओर से विभिन्न मुद्दों को लेकर ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो यात्रा’ 22 फरवरी से जैसलमेर से प्रारंभ होगी। रोज 50 किमी की साइकिल यात्रा करेंगे। इसमें 100 स्थायी यात्री भाग लेंगे, जबकि हजारों युवा अलग-अलग स्थानों पर इससे जुड़ते रहेंगे। यात्रा जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, जोधपुर, ब्यावर व अजमेर होते हुए मार्च माह में जयपुर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान हरेक शहर, कस्बे और गांव में नुक्कड़ नाटक, सभा, जनसंवाद और बैठके आयोजित होगी। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शनिवार को मीडिया को बताया कि राजस्थान की समृद्धि और समाज की बेहतरी के लिए “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो यात्रा” की जा रही है।


