जयपुर/हिंगोनिया| खीरवा -लक्ष्मीपुरा में स्थित काबरिया बालाजी महाराज मंदिर में आचार्य सौरव राघवेंद्र आचार्य महाराज रघुनाथ धाम लालचंदपुरा, महंत शीतल दास, महाराज, महंत हनुमान दास महाराज भोजपुरा कलां के सान्निध्य में शनिवार को श्रीगोपाल महायज्ञ में 108 जोड़ों ने आहुति दी। पंडित गोपाल शास्त्री, पंडित रवि शास्त्री के सानिध्य में प्रातः काल पूजन अर्चना एवं यज्ञ करवाया। मंदिर पुजारी शंकर दास स्वामी ने बताया सप्तम दिवस की कथा में कथा वाचक पंडित चंद्र प्रकाश शास्त्री खाचरियावास ने भगवान के 16 हजार 108 विवाह का वर्णन, कृष्ण सुदामा चरित्र की कथा का रसपान करवाया। भागवत कथा के समापन पर महायज्ञ एवं विशाल भंडारा हुआ। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।


