कैंपस प्लेंसमेंट की रिपोर्ट जारी:आईआईएम का सैलेरी पैकेज 47.66 लाख रुपए तक पहुंचा, यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ, 315 में से 298 विद्यार्थियों का हुआ सिलेक्शन

देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट उच्च शिक्षण संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) उदयपुर का कैंपस प्लेसमेंट साल-दर-साल नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। संस्थान ने 2021-23 और 2022-24 बैच के कैंपस प्लेंसमेंट की ताजा रिपोर्ट जारी की है। इसमें 2022-24 बैच के 315 में से 298 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन हुआ। शेष 17 विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट में रुचि ही नहीं ली। इस बैच का सर्वश्रेष्ठ सैलरी पैकेज 47.66 लाख रुपए रहा, जो आईआईएम उदयपुर के 13 साल के इतिहास में सबसे बड़ा सैलरी पैकेज है। साल 2021-23 बैच के 305 में से 301 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन हुआ। शेष चार विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट में रुचि ही नहीं ली। इस बैच का सर्वश्रेष्ठ सैलरी पैकेज 46.77 लाख रुपए रहा। वर्ष 2022-24 में मिला 47.66 लाख रुपए का सर्वश्रेष्ठ पैकेज 2011-12 में मिले 14 लाख रुपए के सर्वश्रेष्ठ पैकेज से 33.77 लाख रुपए अधिक है। साल 2022-24 बैच का औसत सैलरी पैकेज 18.77 लाख रुपए और 2021-23 बैच का औसत पैकेज 20.09 लाख रुपए रहा। अगर 2011-12 बैच के सबसे बड़े पैकेज 14 लाख की तुलना साल 2021-23 के औसत पैकेज 20.09 लाख से करें तो यह उससे भी 6.06 लाख रुपए अधिक है। 2 वर्षीय एमबीए से शुरुआत की, अब 5 क्षेत्रों में पीएचडी करा रहे
आईआईएम उदयपुर की शुरुआत साल 2011 में दाे वर्षीय एमबीए काेर्स से हुई थी। संस्थान ने सेंटर फॉर ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट और अग्रणी एक ईयर एमबीए इन ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट को लॉन्च कर अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया। 2019 में सेंटर फॉर डिजिटल एंटरप्राइज की स्थापना की गई। अत्याधुनिक कार्यक्रम डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट में एक ईयर एमबीए शुरू किया। कामकाजी पेशेवरों की जरूरतों को समझते हुए वर्किंग एग्जीक्यूटिव के लिए साल 2022 में ऑनलाइन पीजीडीबीए (PGDBA) शुरू किया। अब यह कार्यक्रम पूर्ण डिग्री कार्यक्रम है, जिसे एग्जीक्यूटिव एमबीए (ईएमबीए) में बदल दिया गया है। आईआईएम उदयपुर 5 प्रमुख क्षेत्र डिसिशन साइंसेज, फाइनेंस एंड एकाउंटिंग, ऑर्गनाइजेशन बिहेवियर एंड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, ऑपरेशन्स मैनेजमेंट और मार्केटिंग में पीएचडी करा रहा है। आईआईएम उदयपुर वैश्विक स्तर पर नवाचार, नेतृत्व और उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हुए प्रबंधन शिक्षा में मानक स्थापित करना जारी रखे हुए है। यह सफलता उद्योग जगत के साथ विकसित साझेदारी काे मजबूत करती है : निदेशक आईआईएम उदयपुर के निदेशक प्रो. अशोक बनर्जी का कहना है कि आईआईएम उदयपुर की प्लेसमेंट उपलब्धियां उद्योग जगत की ओर से हमारे अकादमिक परिश्रम और पेशेवर कौशल पर रखे गए अटूट भरोसे का एक शानदार प्रमाण है। यह सफलता हमारे संस्थान द्वारा उद्योग जगत के साथ विकसित की गई गहरी साझेदारी काे भी मजबूत करती है। आईआईएम उदयपुर अकादमिक उत्कृष्टता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *