कैंप में करीब 200 मरीजों ने जांच करवाई

लुधियाना| दीपांशु न्यू मिशन सेवा सोसाइटी की ओर से दुगरी जैन मंदिर के पास एक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में दांतों, त्वचा और आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच के लिए अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। सोसाइटी के सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि इस मेडिकल कैंप में करीब 200 मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। कैंप में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपिका, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुदीप, डॉक्टर स्वाति खुराना और डॉक्टर संजय यादव ने मिलकर मरीजों की जांच की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *