लुधियाना| मानव सेवा को समर्पित संस्था भाई घनैया जी मिशन सेवा सोसाइटी की ओर से मुख्य सेवादार जत्थेदार तरनजीत सिंह निमाणा के नेतृत्व में 864वां विशाल रक्तदान शिविर गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी की प्रबंधक कमेटी के सहयोग से शहीद बाबा दीप सिंह चौक, मॉडल टाउन एक्सटेंशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, सुखविंदर सिंह लाली, हरप्रीत सिंह राजधानी, डॉ. सिमरपाल सिंह बिंद्रा उपस्थित हुए। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान इशनीत सिंह मक्कड़ ने अपने जन्मदिन की खुशी में रक्तदान किया। इस मौके पर भाई घनैया जी मिशन सेवा सोसायटी के मुख्य सेवादार जत्थेदार तरनजीत सिंह निमाणा ने गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी की समूची प्रबंधक कमेटी का रक्तदान शिविर में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद किया।


