कैंप में 248 मरीजों की जांच की गई

लुधियाना| कलगीधर रोड स्थित कलगीधर चैरिटेबल अस्पताल में हड्डियों व जोड़ों की जांच के लिए विशाल निशुल्क स्कैन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ मां भगवती क्लब के मुख्य सेवादार अविनाश सिक्का ने किया। कैंप में विशेषज्ञ डॉ. सुरेश रिंग ने 248 मरीजों की बोन डेंसिटी स्कैन की और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। डॉ. रिंग ने आधुनिक जीवनशैली पर चिंता जताते हुए कहा कि आज के दौर में खान-पान की गलत आदतें और फास्ट फूड का बढ़ता चलन हड्डियों को समय से पहले खोखला कर रहा है। उन्होंने लोगों को जंक फूड छोड़कर पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर मंजू सिक्का, डॉ. नेहा महाजन, डॉ. सतविंदर, बंटी, स्वर्ण, हनी, सनी चावला, रमनदीप कौर और रोहित कश्यप ने विशेष योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *