महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने डालीं आहुतियां

लुधियाना| विश्व शांति और जन-कल्याण की मंगल कामना के साथ लुधियाना से 200 श्रद्धालुओं का एक जत्था हरिद्वार पहुंचा। सागर नाथ महाराज के पावन सानिध्य और माता पुष्पा शर्मा के मार्गदर्शन में हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर हवन यज्ञ का आयोजन किया। अमेरिका से पधारे पं. अनिल जोशी ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डलवाईं, जिसके बाद लुधियाना महाआरती संघ द्वारा मां गंगा की भव्य आरती की गई। सागर नाथ महाराज ने कहा कि पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रह्मकुंड में किए गए यज्ञ का अक्षय फल प्राप्त होता है।समारोह में पहुंचे विधायक पुत्र गौरव बग्गा, समाज सेवक संचित मल्होत्रा और रितेश जैन ने कहा कि सनातन धर्म की मजबूती के लिए आपसी एकजुटता अनिवार्य है। इस आयोजन को सफल बनाने में कीमती लाल जैन, रितेश जैन, मनीष कुमार व मुकेश गौतम ने तन्मयता से सेवा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *