जालंधर| गुरु हरगोबिंद अस्पताल में 15वां फ्री कैंप रविवार को लगाया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आंखों, दांतों, ब्लड प्रेशर, शुगर, नाक-कान-गला और हड्डियों के रोगियों की जांच कर मरीजों को दवाइयां दीं। फ्री कैंप का 450 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया। इस दौरान सफेद मोतियाबिंद के 55 मरीजों के ऑपरेशन दो दिनों में फ्री होंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला मौजूद रहे। उन्होंने अस्पताल और गुरु स्थल से चल रहे लोक सेवा के कार्यों की सराहना की और इलाके के निवासियों से इसका लाभ लेते रहने की अपील की। इस अवसर पर गुरकृपाल सिंह, हरजीत सिंह एडवोकेट, राजबीर सिंह बाजवा, परमिंदर सिंह, महिंदरपाल सिंह बिनाका, हरशरण सिंह चीमा, अमरजीत सिंह किशनपुरा, जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह पायलट, चरणजीत सिंह सर्राफ समेत अन्य मौजूद रहे। गुरु हरगोबिंद चेरिटेबल अस्पताल में लगाए गए मेडिकल कैंप में आंखों की जांच करते विशेषज्ञ।


