शहर के 13 हॉट स्पॉट पर नशा तस्करों के विरुद्ध की कार्रवाई, सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज| जालंधर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर के 13 हॉट स्पॉट पर नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और मामले दर्ज किए गए हैं। ये अभियान सीपी धनप्रीत कौर, जॉइंट कमिश्रर संदीप शर्मा, एडीसीपी-1 आकर्षी जैन, एडीसीपी-2 हरिंदर सिंह गिल और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष कासो अभियान चलाया गया। सीपी ने बताया कि इस तलाशी अभियान के लिए 130 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, जिसमें रेलवे स्टेशन, अली मोहल्ला, इंदिरा कॉलोनी, भार्गव कैंप, बस्ती शेख आदि इलाके शामिल थे। अभियान के दौरान प्रत्येक हॉट स्पॉट की निगरानी एडीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारियों द्वारा की गई। इस अभियान में, अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए संदिग्धों के घरों, वाहनों और आसपास के इलाकों की गहन जांच की गई। सीपी ने बताया कि इस कासो अभियान के परिणामस्वरूप, पुलिस ने कुल 32.2 ग्राम हेरोइन, 13,500 मिलीलीटर अवैध शराब और 2 मोटरसाइकिलें बरामद कीं और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कुल 7 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, आस-पास के नशा तस्करों और इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *