कैंसर कॉन्क्लेव में लाइव डेमो, डॉक्टरों ने सीखी बारीकियां:थायरॉइड कैंसर में 3 गुना वृद्धि सही इलाज से 99% तक उपचार

बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) में शुक्रवार को तीसरे वार्षिक छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव की शुरुआत हुई। उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। इस मौके पर सिर और गर्दन के जटिल कैंसर की लाइव सर्जिकल डेमोन्स्ट्रेशन हुई, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कॉन्क्लेव का संचालन कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अनिल डीक्रूज और डॉ. गौरी पंतवैद्य ने किया। देशभर से आए सर्जनों ने जटिल कैंसर ऑपरेशन की तकनीकों और फैसलों पर चर्चा की। डॉ. डीक्रूज ने कहा कि पिछले तीन दशकों में खासकर थायरॉइड कैंसर के मामलों में तीन गुना वृद्धि हुई है। सही इलाज से यह 99% तक ठीक हो सकता है, लेकिन प्रशिक्षित सर्जनों द्वारा इलाज न किए जाने पर गंभीर दुष्प्रभाव की आशंका रहती है। कार्यक्रम में 150 से अधिक सर्जन और चिकित्सक शामिल हुए। विशेषज्ञों ने कैंसर उपचार में सिर्फ ट्यूमर हटाने ही नहीं, बल्कि बोलने-खाने जैसी क्षमताओं को बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया। अंत में सिर एवं गर्दन कैंसर के मल्टीडिसिप्लिनरी मैनेजमेंट पर शैक्षणिक व्याख्यान भी हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *