कैथा जगन्नाथ नगर मंदिर में सांसद ने उपलब्ध कराई भगवान शिव परिवार की प्रतिमा

भास्कर न्यूज|घाटोटांड़ घाटोटांड़ के राष्ट्रीय कोलियरी मज़दूर यूनियन वेस्ट बोकारो द्वारा संचालित विद्यालय श्रमिक विद्यानिकेतन (एसविएन) हाइस्कूल ड्राइवर हाट के छात्र-छात्राओं की मैट्रिक की परीक्षा 2025 में बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। गुरुवार को परीक्षा परिणाम जारी करते हुए विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस परीक्षा में विद्यालय से 37 विद्यार्थियों ने परीक्षा लिखी थी। जिसमें से 14 ने प्रथम, 18 ने द्वितीय और एक ने तृतीय श्रेणी में उत्तीर्णता हासिल की। जबकि एक को असफलता हाथ लगी। इसमें विद्यालय की खुशबू कुमारी पांडेय ने 85.40 प्रतिशत की दर से 427 अंक अर्जित कर विद्यालय टॉपर होने का गौरव हासिल किया। वहीं 367 अंकों के साथ दीपिका कुमारी, 353 अंकों के साथ आकृति ऐरॉन,369 अंकों के साथ अक़्शा ख़ानम, 357 अंकों के साथ प्रीति टुडू, 327 अंकों के साथ नेहा कुमारी, 327 अंकों के साथ आयशा सिद्दीका, 322 अंकों के साथ मो. रोहान, 318 राधा कुमारी और 307 अंकों सूरज तस्कर विद्यालय के टॉप 10 का हिस्सा बने। विद्यालय प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने सभी सफल छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और विद्यालय शिक्षकों को उनकी अथक मेहनत के लिए बधाई दी। भास्कर न्यूज|रामगढ़ कैथा स्थित जगन्नाथ नगर में सांसद मनीष जायसवाल के सहयोग से शिव परिवार की प्रतिमा उपलब्ध कराई गई। जिसे लेकर गुरुवार की शाम जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल कैथा जगन्नाथ नगर स्थित मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने विधि- विधान के साथ प्रतिमा की आरती की। इसके बाद प्रतिमा को मंदिर के अंदर रखा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन के साथ प्रतिमा का विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित की जाएगी। सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि, सांसद मनीष जायसवाल अपने धर्म, संस्कृति और सभ्यता को संजाए रखने का हर संभव प्रयास करते हैं। क्षेत्र में लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों में समाज के लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे आपसी एकता और भाईचारगी बढ़ती है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए सांसद हमेशा तत्पर हैं। इससे पूर्व यहां प्रतिमा पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े के साथ जमकर आतिशबाजी की। साथ ही लोगों ने जय भोलेनाथ, जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे लगाए। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विजय जायसवाल, रामगढ़ विधानसभा सह प्रतिनिधि बिनोद राम, रामगढ़ नगर परिषद सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी, रामगढ़ छावनी सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, ब्रजेश पाठक, जेबी सिंह, आरपी सिंह, एसएस प्रसाद, गुड्डू ओझा, आशुतोष नारायण भारद्वाज, चिंटू सोनी, मिठू महतो, यूके सिंह, सरोज सिंह, बसंती देवी, कंचन देवी, सविता देवी, सुधा देवी, शैल देवी, शुषमा देवी, तुलसी देवी, शुसुशीला देवी, मोनिका वर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *