श्रीनर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर कलश यात्रा 3 को, यज्ञ मंडप बनकर तैयार

बरकाकाना| कंडेर पंचायत के पुर्नाडीह में 7 दिवसीय श्रीश्री पशुपतिनाथ मंदिर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ 31 मई से आरंभ होगी। इसके साथ ही 7 दिनों तक श्री राम चरित्र मानस कथा का आयोजन भी किया जाएगा। यज्ञ को लेकर भव्य रूप से तैयारी की जा रही है, यज्ञ स्थल पर बड़े जग मंडप का निर्माण किया गया है। मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तमाम तरह की तैयारी की जा रही है। पहले दिन 1001 कलशों की यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे और कंडेर से दामोदर घाट रामगढ़ जाएंगे। दामोदर घाट से कलश में जल भरकर पुनः उसी रास्ते यज्ञ स्थल पहुंचेंगे। शाम 4 बजे पंचांग पूजन के साथ मंडप प्रवेश होगा वही एक जून को वेदी पूजन अरणि मंथन जलाधिवास 2 जून को वेदी पूजन मध्याक्ष आरती हवन अनाधिवस 3 जून को हवन हवन धृताधिवास, शर्कराधिवास, पुष्पाधिवास, 4 जून को हवन दिपाधिवास,ओषाध्याधिव ास 5 जून को देवस्नपन प्रसाद शिखर नगर भ्रमण सम्यायधिवास, 6 जून को प्राण प्रतिष्ठा सामूहिक हवन पूर्णाहुति आरती की जाएगी। इसके साथ ही 7 जून को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। और रात में भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ आचार्य कृष्ण और दिनेश पाठक के मार्गदर्शन में संपन्न होगा, कथावाचक के रूप में धनबाद की मानस कोकिला और बिना मिश्रा योगदान देंगे। यज्ञ को सफल बनाने में आदेश रविंद्र करमाली सचिव सुरेंद्र बेदिया, कोषाध्यक्ष उमेश्वर महतो, उपाध्यक्ष राम जन्म बेदिया, उमेश बेदिया, बीरबल बेदिया, सहसचिव सुरेश बेदिया, संजय बेदिया, उमेश बेदिया, सहकोषाध्यक्ष मनोजकरमाली, दिपक बेदिया, चितरंजन मुंडा सहित अन्य यज्ञ को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं। भास्कर न्यूज|रामगढ़ शहर के विकास नगर जारा बस्ती के करमाली टोला में नवनिर्मित श्रीश्री 108 श्री नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। 3 से 7 जून तक मंदिर परिसर के पास महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यहां,भव्य व आकर्षक महायज्ञ मंडप तैयार किया गया है। वहीं, मंदिर का आकर्षक पुष्प व विद्युत सज्जा की जा रही है। इसके अलावा मंदिर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों समेत भक्तों की टोली धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी के साथ लोगों की सहभागिता को लेकर प्रचार-प्रसार कर रही है। वहीं, महायज्ञ के लिए सहयोग राशि संग्रह किया जा रहा है। यज्ञ संचालन समिति, स्वागत समिति, सहयोग राशि संग्रह समिति, महिला समिति, युवा समिति, भंडारण समिति, प्रसाद समिति के लोगों को कार्यो के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। महायज्ञ की तैयारी में समिति के अध्यक्ष रविकांत कुशवाहा के अलावा सचिव गिरधारी महतो, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मोहंता, सिविल इंजीनियर दीपक कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सदन सिंह रावत, रमेश महतो, मधुसूदन साहू, मुन्ना रजक, हरेंद्र राय, केएन सिंह, नवल शर्मा, अशोक सिंह, संजय सिन्हा, जगन्नाथ महतो, कुणाल दास, संजय श्रीवास्तव, अरुण महतो, प्रभु पासवान, विनोद कुमार, योगेंद्र उपाध्याय, राजेश मुंडा, राजू कुमार, ललन सिंह, शशिकांत साहू, राजू करमाली, अमित चौहान, रविंद्र प्रसाद, योगेश कुमार सिंह, सत्येंद्र प्रजापति, राजू कुमार सहित अनेक लोग जुटे हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *