रामगढ़|नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओड़िसा के एलएलबी प्रवेश परीक्षा में रामगढ़ शहर के रांचीरोड स्थित प्रणीत टावर में निवास करनेवाली छात्रा अभीश्री आनंदी ने अखिल भारतीय स्तर पर थर्ड रैंक लाकर रामगढ़ जिले को गौरान्वित किया है। अभीश्री आनंदी के पिता अजीत गुप्ता सीआईएसएफ इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं । माता रजनी गुप्ता गृहिणी है। रामगढ़ में निवास करते हैं।अभीश्री के इस सफलता पर पूरे परिवार और प्रणीत टावर सोसाइटी के लोगों ने हर्ष जताते हुए उज्जवल भविष्यक की कामना की है।


