मगनपुर: बाइक की टक्कर से 3 लोग घायल

भास्कर न्यूज|मगनपुर गोला सिकिदिरी मार्ग के ब्रम्हपुत्रा मेटालिक प्राइवेट लिमिटेड के समीप सड़क दुर्घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया गया कि दुलमी प्रखंड क्षेत्र के होहद गांव निवासी ब्रम्हपुत्रा फैक्ट्री में कार्यरत आनंद महतो उम्र 45 वर्ष पिता टेकलाल महतो बुधवार देर रात को फैक्ट्री से निकलकर चाय पीने को लेकर सड़क की ओर निकला था। इस बीच रांची की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पेटरवार के चिनाया गढ़ा गांव निवासी बाइक सवार अनिल गंझू उम्र 18 वर्ष पिता रामलाल गंझू व उसके साथ महेश गंझू उम्र 27 वर्ष पिता रामलाल गंझू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तीनों लोगों को स्थानीय लोगों व समाजसेवी अमित कुमार महतो के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर विधायक पति बजरंग महतो अपने समर्थकों गुलाम सरवर, अकबर अली के अलावा उनके दर्जनों कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *