कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने सरपंचों से होने वाले कार्यों के प्रस्ताव मांगे

भास्कर न्यूज|अमृतसर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला-रमदास में विकास कार्यों को लेकर सरपंचों से प्रस्ताव मांगा। उन्होंने सरपंचों से कहा कि गांव की आवश्यकता एवं प्राथमिकता के अनुरूप तेजी से विकास काम करवाए जाएं। अफसर चुने हुए सरपंचों की जो भी मुश्किलें हों उनका प्राथमिकता पर हल कराएंगे। कोई अधिकारी किसी सरपंच या पंच की बातों को नजरअंदाज नहीं करेगा। गांवों को स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में शहरों के समान सुविधाएं दी जानी चाहिए। इसलिए सभी गांवों के सरपंचों को को इस विषय को ध्यान में रखते हुए अपना प्रस्ताव तैयार करना चाहिए। सरकार के पास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। कोई भी अधिकारी बिना वजह किसी भी पंचायत के काम में रुकावट न डाले। अजनाला को पंजाब का अग्रणी हलका बनाना उनका सपना है। इस मौके पर खुशहाल पाल सिंह धालीवाल, अमनदीप धालीवाल, रविंदर सिंह अरोड़ा, सुखजीत सिंह बाजवा, गुरविंदर सिंह औलख, एसएचओ सतपाल सिंह, नायब तहसीलदार अकविंदर कौर व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *