अमृतसर| कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह पुंछ हमले में घायल गुरमीत सिंह और उनके बेटे राजवंश सिंह से मुलाकात करने अमनदीप अस्पताल पहुंचे। गुरमीत ने बताया कि उनके बेटे का ऑपरेशन होना है इसके लिए ब्लड की जरूरत है। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने खुद रक्तदान किया। साथ ही पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिलाया। अपना फोन नंबर देते हुए कहा कि किसी भी समय कोई जरूरत पड़े तो संपर्क कर सकते हैं। पंजाब सरकार नि:शुल्क इलाज करवाएगी। लोगों से अपील है, सुरक्षा के लिए सरकार-प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करें। ब्लैकआउट होने पर अपने घरों की लाइटें बंद कर दें।


