श्रद्धा से मनाया श्री गुरु अमर दास जी का प्रकाश पर्व

अमृतसर| सिखों के तीसरे पातशाह श्री गुरु अमर दास जी का प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा से मनाया गया। श्री गुरु अमर दास जी का जन्म पिता तेज भान एवं माता लक्ष्मी के निवास गांव बसरके जिला अमृतसर में हुआ था। इस मौके पर सचखंड श्री हरमंदर साहिब में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। संगत ने इलाही बाणी का कीर्तन सुना एवं श्री हरमंदर साहिब के पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। संगत ने घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया तथा श्री हरमंदर साहिब में शीश नवाया। इस मौके पर श्री हरमंदर साहिब परिसर में सुंदर सजावट की गई। शाम को रहरास के पाठ के बाद दीपमाला भी की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *