कैबिनेट मंत्री ने 45 लाख की लागत से नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन

भास्कर न्यूज | जालंधर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह भगत ने वेस्ट हलके के वार्ड नंबर 44, 45 और 48 में बस्ती शेख भगवान वाल्मीकि मंदिर से अशोक नगर तक 45 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सड़क ढांचे में युद्ध स्तर पर सुधार किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को हलके में चल रहे विकास कार्यों को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए कहा। हलके में विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर कौंसलर राज कुमार राजू, सुदेश भगत, हरजिंदर सिंह, सौरव सेठ आदि मौजदू रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *