पंजाब में आज भी हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट:सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक हुआ तापमान, लुधियाना जिला सबसे गर्म, 14 से मिलेगी राहत

पंजाब में आज भी हीटवेव को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिन-रात दोनों समय तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में पंजाब में अधिकतम तापमान औसतन 1.2°C बढ़ गया, जो सामान्य से 3.8°C अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला में 46.1°C रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ शहर में 43.8°C, बठिंडा में 44.6°C, अमृतसर में 44.2°C और लुधियाना में 43.9°C दर्ज हुआ। हीटवेव की स्थिति कुछ दिन जारी रहेगी राज्य के अधिकतर जिलों में हीटवेव या गर्म रातों की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए सतर्क रहने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा और बरनाला में लू और गर्म रातों का असर ज्यादा देखा जा रहा है। 14 जून से संभावित राहत मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून से पंजाब में आंधी-तूफान और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। जहां 13 जून तक अधिकतर जिलों में हीटवेव की चेतावनी है, लेकिन 14 जून के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। पंजाब में आज का मौसम अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगा। धूप चमकेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 29 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा। धूप चमकेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 27 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। धूप चमकेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 27 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। धूप चमकेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 27 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा। धूप चमकेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *