कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन के आदेश के बाद एक्टिव हुआ विभाग:सचिव बोलीं- सूचना सहायक भर्ती के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन शुरू हुए

राजस्थान में सूचना सहायक भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट को लेकर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग एक्शन मोड में आ गया है। कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आदेश के बाद विभाग की सचिव अर्चना सिंह ने कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के साथ बैठक कर हाईकोर्ट में लंबित चल रहे प्रकरण की मजबूत पैरवी की बात कही है। विभाग की सचिव अर्चना सिंह ने बताया- सूचना सहायक भर्ती 2023 के फाइनल रिजल्ट पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आदेश के बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा भर्ती के शार्ट-लिस्ट अभ्यर्थियों के डॉक्युमेंट और सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जारी है। अब तक हमने खिलाड़ियों और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट और डॉक्युमेंट स्कैन कर संबंधित यूनिवर्सिटी और विभाग को री-वेरिफिकेशन के लिए भेजे हैं। इनमें से कुछ अभ्यर्थियों को लेकर जवाब भी हासिल हो चुका है। वहीं, विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों की जांच के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में मेडिकल वोट का गठन किया है जो 17 फरवरी से 7 मार्च तक निशक्तजन सर्टिफिकेट और अभ्यर्थियों की जांच करेगा। चयन बोर्ड को फाइनल रिपोर्ट सौंप देंगे अर्चना सिंह ने बताया कि यह दोनों प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर कर्मचारी चयन बोर्ड को हम फाइनल रिपोर्ट सौंप देंगे। ताकि वह जल्द से जल्द हाई कोर्ट में मजबूत पर भी कर सूचना सहायक भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी करवाएं। इससे सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में रिक्त चल रहे पदों पर जल्द से जल्द अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल सके। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि सूचना सहायक भर्ती परीक्षा के सवालों को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने फाइनल रिजल्ट पर रोक लगा दी थी। फिलहाल विवादित सवाल को लेकर विधिक राय ली जा रही है। इसके बाद भी कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कोर्ट में अपना पक्ष रखा जाएगा। उसके बाद ही सूचना सहायक भर्ती 2023 का रिजल्ट जारी होगा। 3415 पदों पर भर्ती होनी है बता दें कि 16 जनवरी 2023 को कर्मचारी चयन बोर्ड ने सूचना सहायक के 2730 पदों पर भर्ती निकाली थी। बाद में पदों की संख्या 3415 कर दी। भर्ती की लिखित परीक्षा 21 जनवरी 2024 को हुई थी। इसके बाद कर्मचारी चयन बोर्ड ने आंसर की और रिजल्ट जारी किया था जिसके बाद शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर दी गई थी। लेकिन इसी बीच कुछ अभ्यर्थियों द्वारा भर्ती परीक्षा में पूछे गए सवाल को लेकर हाईकोर्ट में या शिकायत कर दी गई। जिसके बाद कोर्ट ने भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट पर रोक लगा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *