बाल वैज्ञानिकों का कमाल:50 में से 5 मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित, प्रत्येक प्रतिभागी को मिला 10 हजार का प्रोत्साहन

झालावाड़ में पीएम श्री सेठ आनंदीलाल पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में जिले भर से 50 बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवीन मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें से 5 उत्कृष्ट मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। राज्य स्तर के लिए चयनित प्रतिभाशाली छात्रों में रेणुका साहू का स्मार्ट बंबू वॉटर बॉटल, वर्षा कुमारी का ऑटोमैटिक अन ऑथराइज्ड पार्किंग डिटेक्टर, कल्पना ओला का हाईटेक स्मार्ट सॉल्यूशन टू सुसाइड बाय हैंगिंग, दीपक भील का एडजेस्टेबल टॉयलेट सीट और विनीता व्यास का कैटल शूज देट प्रीवेंट फुट रूट शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी हेमराज पारेता ने बाल वैज्ञानिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि विज्ञान को समाज के उत्थान के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की ओर से सभी प्रतिभागियों को 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में गांधीनगर से आए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सीनियर रिसर्च एसोसिएट विरल चौधरी मुख्य जूरी के रूप में उपस्थित रहे। अन्य जूरी सदस्यों में दिनेश राठौर, अब्दुल सलाम, डॉ. दिव्येंदु सेन और उज्जवल तोतला शामिल थे। प्रिंसिपल सुरेश मालवीय ने दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र खंडेलवाल ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *