कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके का डांस वीडियो:देवी विसर्जन समारोह में महिलाओं के साथ भजनों पर झूमी

मंडला जिले के ग्वारी गांव से कैबिनेट मंत्री और पीएचई विभाग की प्रभारी मंत्री संपतिया उईके का डांस वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो देवी विसर्जन के दौरान निकाले गए चल समारोह का बताया जा रहा है। चल समारोह के दौरान डीजे पर देवी गीत बज रहे थे। इसी बीच मंत्री संपतिया उईके महिलाओं के साथ नृत्य करने लगीं। देवी भक्ति गीतों की धुन पर मंत्री के नृत्य को देखकर आसपास मौजूद महिलाएं और कार्यकर्ता भी उत्साह से शामिल हो गए। मंत्री संपतिया उईके धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। इस देवी विसर्जन कार्यक्रम में उनका डीजे की धुन पर नृत्य करना चर्चा का विषय बन गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *