कैबिनेट सेक्रेट्री ने दिया स्टेट हैंगर के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

रांची | मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने सोमवार को हिनू में बन रहे स्टेट हैंगर (राजकीय एयरबेस) के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वंदना डाडेल ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में 2.59 एकड़ भूमि पर बन रहे स्टेट हैंगर के निर्माण पर लगभग 25.50 करोड़ रुपए खर्च होना है। मालूम हो कि वर्तमान में वीवीआई लोगों के विमानों का परिसंचालन अस्थायी स्टेट हैंगर से हो रहा है। प्रस्तावित स्टेट हैंगर में राज्य सरकार के विमानों, हेलीकॉप्टरों, ग्लाईडरों आदि के पार्किंग, वीआईपी लांउज, सीएम, प्रधान सचिव, निदेशक नागर विमानन के पदाधिकारियों के अलग अलग कमरे बनने हैं। इसके अलावा कई अन्य तरह की सुविधाएं भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *