कैलादेवी में नेत्र ज्योति शिविर 7 को, व्यवस्थाओं को दिया अन्तिम रूप

भरतपुर| श्री कैलादेवी क्षेत्र विकास संस्थान झील का वाडा का 41वां नेत्र ज्योति शिविर जिला अन्धता निवारण समिति भरतपुर एवं जीवन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 7 फरवरी शनिवार को आस्था की देवी सिद्धपीठ श्री कैला मईया झील का वाडा में आयोजित किया जा रहा है। शिविर संयोजक बृजकिशोर शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा यह 41वां विशाल नेत्र ज्योति शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में अनुभवी वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ अपनी टीम के साथ सेवाएं देंगे, चिंहित लोगों का बिना टांके के लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन निशुल्क किया जावेगा, संस्था की ओर से रोगियों के आवास, बिस्तर, दवाई, भोजन, बर्तन एवं चश्मे आदि की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी। रोगियों की जांचें एवं भर्ती 7 फरवरी शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक झील का वाडा में की जावेगी। अतः अधिक से अधिक रोगी पधारकर नेत्र शिविर का लाभ उठावें एवं अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कापी अवश्य लावें। शिविर की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अन्तिम रूप देकर कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *